फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तालाब में डूबने से बालक की मौत

Wed, 19 Jul 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरभिंडा गांव के बाहर स्थित है तालाब, नहाते समय डूब गया बालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हाटा। कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने गए एक बालक की बुधवार की शाम को डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन परिजनों की तरफ से पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर शव उन्हें सौंप दिया गया।

बुधवार की शाम को मित्रों के साथ तालाब में नहाने गए सलमान अंसारी पुत्र मुन्ना उम्र 12 वर्ष निवासी पोखरभिंडा गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। साथ में नहा रहे अन्य बालकों ने उसे ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। करीब ढाई घंटे के बाद सलमान का शव मिला। उसे लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सलमान के परिजन शव को लेकर ऑटो से घर जा रहे थे कि बीच रास्ते में ही पुलिस पहुंच गई और शव को कोतवाली लेकर आई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। इसलिए पुलिस ने शव को बिना पोस्टमार्टम के परिवारवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि बालक के डूबने के बारे में परिजन किसी को दोषी नहीं ठहरा रहे थे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया, इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें