फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला समेत चार पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 08 Jul 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला और युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला और एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित युवक की तहरीर पर की है।

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर को कुछ लोगों ने एक महिला और एक युवक को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया था। एक महिला समेत अन्य लोगों का आरोप था कि दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस पेड़ से बंधी महिला और युवक को मुक्त कराकर कोतवाली ले गई। उधर, पीड़ित युवक ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह गांव की एक महिला से कोई जरूरी बात कर रहा था। इसी दौरान गांव के तीन पुरुष और एक महिला ने उन्हें अकारण पकड़कर पिटाई करते हुए पेड़ में बांध दिया। पीड़ित की तहरीर पर महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इस संबंध में कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें