फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक पर हत्या का केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 22 Feb 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीराज। बिहार बुजुर्ग गांव के कटहरी बाग टोला में नानी के घर रहने वाली किशोरी की मौत के मामले में उसकी मां के तहरीर पर पुलिस ने वहीं के युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी ही घर से फरार है। किशोरी की मां और पिता बुधवार को जम्मू से लौटे।
विज्ञापन

कटहरी बाग गांव में नानी के घर रह रही किशोरी का शव शनिवार की देर शाम उसके बिस्तर पर मिला था। शिवरात्रि के दिन किशोरी ने अपनी मां से मोबाइल फोन पर बात की थी। रविवार की शाम कुछ लड़कियां उसके घर गईं तो किशोरी की मौत की जानकारी हुई। रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर किशोरी का दुपट्टा मिला, जिसमें फंदा लगा हुआ था। पोस्टमार्टम देखने के बाद पुलिस ने बताया कि किशोरी की मौत दम घुटने से हुई। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने किशोरी के मामा के साथ मिलकर अंतिम संस्कार करा दिया। इस मामले में किशोरी के मामा ने तहरीर देने से मना कर दिया था।
बुधवार को थाने पहुंचीं बिहार प्रांत के गोपालगंज, कटया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की संध्या ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह अपने पति दिलीप और बच्चे के साथ वह जम्मू में रहती हैं। उनकी 17 वर्षीय बड़ी बेटी दो साल से अपने नानी साथ रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रही थी। 19 फरवरी को उनको सूचना मिली कि बेटी का शव घर में पड़ा हुआ है। मां ने पुलिस को बताया कि महाशिवरात्रि पर बेटी ने बताया था कि गांव का एक युवक परेशान करता है।
विज्ञापन

वह उस पर गलत नजर रखता है। जानमाल की धमकी भी देता है। वह किशोरी पर प्रेम संबंध के लिए दबाव बनाता था। घटना के दिन किशोरी के कमरे से उस युवक को निकलते हुए कुछ लोगों ने देखा था। किशोरी की मां ने गांव के गौतम पुत्र सुदर्शन पर केस दर्ज कराया। आरोपी का मोबाइल फोन ऑफ है। थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि किशोरी की मां के तहरीर पर युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें