पडरौना। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि सात अप्रैल को लेहनी गांव निवासी शिवकुमार उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। वह अपने साथ रुपये और गहने भी ले गई है। 22 मई को शिवकुमार के घर पूछने गई तो उसकी मां आशा और बहन पूजा, मंजू जान से मारने की धमकी देने लगी। तहरीर के आधार पुलिस ने शिवकुमार, आशा, पूजा, मंजू पर केस दर्ज किया है।
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र डुमरी के निवासी जानकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी 25 मई 2022 में घुघली के अंगद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज लिए प्रताड़ित करते थे। पांच मई को दोपहर के करीब उनके पति अंगद व भसुर भुआल और घर के लोग सात लाख रुपये और चेन के लिए मांग करने लगे और कसया गांधी चौक पर छोड़ कर चले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अंगद भसुर भुआल पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
बाइक चोरी का केस दर्ज
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर के कैलाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की दोपहर शाहनवाज जुमे की नमाज पढ़ने के लिए उनकी बाइक लेकर घोसी टोला मस्जिद गए थे। नमाज पढ़ने के बाद लौटे तो बाइक नहीं थी। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
-
कोतवाली परिसर में मारपीट करने वालों पर केस
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के खड्डाखुर्द के मनोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की सुबह 11:40 बजे के करीब उनके गांव की मीरा और रीमा ने कोतवाली के अंदर गेट के बगल में चप्पल, लात, घूंसा से मारने-पीटने लगे व उनकी सोने की चेन खींच ली। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।
शादी में गए युवक की बाइक चोरी
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र ग्राम सुमही खुर्द के निवासी शमसुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि छह अप्रैल को मैरिज हाल में शादी में शामिल हो गए थे। हाल के सामने बाइक लाॅक कर के खाना खाने के लिए अंदर गए। रात 11:30 बजे बाहर आया तो बाइक गायब थी। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई कि मांग की है।
-
टेंपो के टक्कर युवक घायल
पडरौना। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कंठीछपरा के निवासी उपेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि नौ जून को उनका भाई विरेंद्र मोटरसाइकिल से सिघुआ जा रहे थे। रास्ते में बेतिया नहर पर दुर्गा मंदिर के पास सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर भेजा गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
-
छेड़खानी के आरोप में चार पर केस
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि छह अप्रैल शाम को खिरकिया चौराहे पर दवा लेने जा रही थी। रमाकांत ने रास्ते में रोक कर अफजल के खिलाफ चल रहे केस में सुलह करने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर दुपट्टा पकड़कर खींचने लगा। रामचंद्र, संजय और राजू को बुला लिया। सभी मिलकर जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
वाहन की टक्कर से चार लोग घायल
पडरौना। कोतवाली में मंगलबाजार कप्तानगंज के शमीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे के करीब अपनी लड़की की चौथाई लेकर कप्तानगंज से खिरिया टोला जा रहे थे। रास्ते में रामकोला रोड भटवलिया के समीप एक स्कार्पियो गाड़ी को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। अख्तर, सीबा, जरीना, सुफिया को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज लिया है