फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 32 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को तराया सुजान पुलिस ने 32 पेटी अवैध शराब के साथ एक लग्जरी वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार वाहन और शराब की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर की पहचान बिहार प्रांत के मुजफ्फरनगर जिले के औराई निवासी अजय कुमार के रूप में पहचान की गई है। लग्जरी वाहन से तस्कर शराब लेकर बिहार जा रहा था।
विज्ञापन


एसडीएम ने बालू लेकर जा रहे छह ट्राली ट्रैक्टर को पकड़ा
खड्डा। अवैध तरीके से बालू लेकर जा रही छह ट्रैक्टर, ट्रालियों को एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने शनिवार को पकड़ा। जांच के बाद पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। एसडीएम की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी कार्रवाई में जुट गए हैं। खड्डा तहसील क्षेत्र में इन दिनों बालू लदी ट्रैक्टर ट्रालियों का परिवहन काफी तेजी से हो रहा है। शनिवार की शाम एसडीएम क्षेत्र में नियम कानून को ताक पर रखकर बालू लेकर जा रही बालू लदी छह ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर खडडा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उपजिलाधिकारी ऋषभ पुंडीर ने बताया कि छह ओवरलोड बालू लदी ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर खडडा पुलिस को सुपुर्द किया गया है। कहा से बालू का खनन कर ला रहे थे। इसकी जांच के लिए खनन अधिकारी को निर्देश दिया गया है।

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के केस में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी निवासी श्रीकांत राजभर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी हत्या के प्रयास तथा अन्य गंभीर धाराओं के मामले में फरार चल रहा था।, उसे क्रांति चौराहा से गिरफ्तार कियागया।
विज्ञापन

-
बंदर के काटने से क ई लोग जख्मी
पिपराघाट। परसा उर्फ सिरिसिया गांव में शनिवार को कई लोगों को बंदर ने काट लिया है। गांव के कमलेश चौरसिया,श्रीकिशुन यादव,हरेराम यादव,शिधू यादव बंदर के काटने से जख्मी हो गए। इनका इलाज तराया सुजान सीएचसी पर कराया गया। गांव वालों ने बंदरों को पकड़ने की मांग वन की है। इस घटना के बाद गांव वाले सहते हैं। बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे हैं।


कब्जे रोकने गई महिला को पीटा

तमकुहीराज। जमीन पर अवैध कब्जे रोकने गई एक महिला को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के बाद परिजनघायल महिला को लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे जहां महिला का इलाज चल रहा है। सेवरही थाना क्षेत्र के पकड़ीहार पश्चिम पट्टी निवासी लालजी गोंड का अपने पडोसी से जमीन विवाद है। शनिवार की शाम विवादित जमीन पर पड़ोसी अवैध कब्जे के प्रयास कर रहे थे। घर पर मौजूद लालजी गोंड की पत्नी यमुना देवी (32) ने जमीन पर कब्जे का विरोध किया तो पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें