नौ लोगों पर अपहरण, छेड़खानी व हत्या के प्रयास का केस
दुदही। विद्यालय जा रही छात्रा को एक युवक ने रास्ते में रोककर मोबाइल और चिप देने का प्रयास किया। छात्रा ने मोबाइल लेने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज़ नौ लोगों ने रात्रि में अगवा कर मारा पीटा और मूर्च्छित छोड़कर भाग गए। छात्रा की तहरीर पर नौ लोगों पर अगवा कर छेड़खानी, हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धराओं में केस दर्ज़ कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की इस छात्रा का आरोप है कि बरवापट्टी थाना क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ती है। 15 अगस्त को स्कूल जा रही थी कि गांव का ही एक युवक रास्ते में रोककर चिप एवं मोबाइल देने का प्रयास किया। छात्रा मोबाइल लेने से इंकार कर दी। आरोप है कि 9 नवंबर को रात्रि 9 बजे नित्यक्रिया करने गई थी कि 9 लोगों ने मिलकर उसे अगवा कर लिया। उसकी पीटकर बेहोश कर दिया और कपड़े फाड़कर भाग निकले। छात्रा की तहरीर पर 9 लोगों पर मारपीट, अगवा करने, हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद
0
दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
खड्डा। लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मुकदमे में वांछित एक युवक को खड्डा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति ने दो माह पहले अपनी लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छानबीन किया तो आरोपी अजय निवासी धुरीछपरा का नाम सामने आया। बाद में लड़की के बयान के आधार पर मुकदमे में संशोधन करते हुए अपहरण के साथ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी, जबरदस्ती कब्जे में रखने की धारा बढ़ा दी गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को भुजौली बाजार के पास से पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। संवाद