उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव सोनदिया बुजुर्ग टोला दुरुखिया निवासी नूतन देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 24 जुलाई 2025 को पति व्यास दुबे, सास गोदावरी देवी, जेठानी संजू देवी, देवर दिलीप दुबे ने दहेज में सोने का चेन और पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और , गाली गलौज व जान मांल की धमकी दिए।