फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना : अस्पताल संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना : अस्पताल संचालक पर केस दर्ज
विज्ञापन

बिना उपचार के ही भुगतान कराने का है आरोप, दूसरे अस्पताल के खिलाफ अभी नहीं दी गई है तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गरीब परिवारों को मुफ्त में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। जनपद के अस्पतालों में बिना मरीजों का उपचार या ऑपरेशन किए भुगतान कराने की शिकायत पर जांच हुई। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने दोनों अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उनका पंजीकरण निरस्त करने व भुगतान की गई धनराशि की वसूली का आदेश दिया गया था। आदेश के लगभग एक पखवाड़े बाद भी सिर्फ एक ही अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो पाया है, दूसरे के खिलाफ अभी तक तहरीर भी नहीं दी गई है।
खड्डा क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव के निवासी सुखलाल चौहान की तरफ से आईजीआरएस पर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का बिना इलाज अथवा ऑपरेशन किए गलत तरीके से भुगतान की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम ने इसकी जांच की थी। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता की तरफ से 25 मार्च को डीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया कि जांच टीम ने अपनी आख्या में जानकारी दी है कि फाजिलनगर के एक अस्पताल द्वारा उपचार के दो मामलों का फर्जी होने का सत्यापन हुआ। वहीं पडरौना के स्टार लाइक डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा आयुष्मान लाभार्थी राधेश्याम निवासी पकड़ी बृजलाल का आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड द्वारा नौ जून 2020 को जो ऑपरेशन हुआ, उसमें जिस सर्जन की मुहर एवं हस्ताक्षर का प्रयोग हुआ है। डॉ. आरके विश्वकर्मा द्वारा अपने बयान में कहा गया है कि यह सर्जरी उनके द्वारा नहीं की गई है। इससे यह प्रतीत होता है कि स्टार लाइक डाइग्नोस्टिक सेंटर पडरौना द्वारा गड़बड़ी की गई। सीएमओ ने अपने पत्र में डीएम से कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी। रिपोर्ट के बाद डीएम एस. राजलिंगम ने 26 मार्च को मामले में एफआईआर दर्ज कराने, पंजीकरण निरस्त करने तथा इस मद में भुगतान की गई धनराशि की रिकवरी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने कहा कि इस मामले में डीएम का निर्देश मिलने के बाद दोनों अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दे दिया गया है।
वहीं कुबेरस्थान सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र ने बताया कि पडरौना के स्टार लाइक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में शुक्रवार को कुबेरस्थान थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। दूसरा अस्पताल उनके क्षेत्र में नहीं आता।
विज्ञापन

वहीं स्टार लाइक डायग्नोस्टिक सेंटर पडरौना के संचालक डॉ. के खान ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी उन्हें है। शिकायतकर्ता ने अब अपनी शिकायत वापस ले ली है। उसने किसी और के कहने पर शिकायत की थी। दूसरे सर्जन का मुहर और हस्ताक्षर गलती से लग गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें