फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला को अगवा करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे दंपती, सेवरही नहर के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के नहर पुल के पास रविवार की रात में एक पिकअप सवार कुछ मनबढ़ युवकों ने एक महिला को अगवा करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सक्रियता से महिला को रास्ते में छोड़कर भाग गए। पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर सेवरही पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।
तरयासुजान निवासी एक व्यक्ति पत्नी के साथ रविवार की देर रात पडरौना की तरफ से घर लौट रहे थे। अभी वह दवनहा नहर पुल के पास पहुंचे थे कि एक पिकअप सवार तीन-चार की संख्या में मनबढ़ युवक बाइक सवार दंपती को ओवरटेक करने लगे। इससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

इस बीच युवक महिला को पिकअप में जबरन बैठाकर भाग गए। पति ने तुरंत डाॅयल-112 के साथ सेवरही पुलिस को सूचना दी और स्वयं पिकअप का पीछा करने लगा। घटना को गंभीरता से लेते हुए सेवरही व तरयासुजान पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने सभी मुख्य मार्ग पर पुलिस की गश्त बढ़ दी। पिकअप सवार युवक पुलिस की सक्रियता को देखते हुए महिला को सुरक्षित हालत में भुलिया बाजार रेलवे ढाले के पास छोड़कर भाग गए।
खोजबीन करते हुए पुलिस और महिला के पति भुलिया बाजार से महिला को घर ले गए। सोमवार को उस क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र योजना से लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों को सेवरही पुलिस ने खंगाला। लेकिन रात में लाइन कटी होने कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। पीड़ित पति की तहरीर पर सेवरही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

इस संबंध में सेवरही थाने के एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि अभी महिला का चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हुआ है। यदि महिला के परिजनों की तरफ से चिकित्सकीय परीक्षण कराने की बात कही जाती है तो मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें