फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 10 Aug 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के लवनिया स्थित एक दुकानदार ने गांव के तीन लोगों पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लवनिया गांव के कपरधिका टोला निवासी संतोष सिंह ने पटहेरवा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के चौराहे पर वह दुकान चलाते हैं। बीते चार अगस्त को गांव के तीन लोग दुकान पर आए और पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द बोलते हुए मारपीट करने लगे। जाते समय आरोपियों ने जानमाल की धमकी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें