फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोपालगढ़ सिसवा होते हुए बाईपास के लिए किसानों से बनी सहमति

Thu, 10 Aug 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने और यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए बुधवार को प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता हुई। वार्ता सार्थक रही। गोपालगढ़ से सिसवा होते हुए पकवाइनार तक बनने वाले बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर प्रशासन और किसानों की सहमति बन गई।
तहसीलदार नरेंद्र राम ने बताया कि भूमि अधिग्रहण को लेकर गोपालगढ़, सबया, धोकरहा, अनिरूधवा, सिसवा, चकदेइया, मुंडेरा रतनपट्टी, सोनबरसा, सिकरिया उर्फ रामनगर, डुमरी आदि गांवों के किसानों से बातचीत कर सहमति बना ली गई है। आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण में भूमि अधिग्रहण सहित कुल 58 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पिच मार्ग सात मीटर चौड़ा बनेगा। पिच मार्ग से प्रभावित किसानों से वार्ता कर उनकी सहमति बना ली गई है। शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी शुरू होगी। आगामी मार्च तक मार्ग बनाने का लक्ष्य है। इसके बन जाने से जाम से मुक्ति मिलेगी। इस सड़क को लेकर लोगों को काफी दिनों से इंतजार था। जो अब पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें