रामकोला। थाना क्षेत्र के पडरौना रोड पर मेहंदी गंज के समीप टहलने निकले युवक को एंबुलेंस ने ठोकर मार दिया था। मौके पर युवक की मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में युवक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। माधेपुर गौजही निवासी बीरेंद्र रामकोला थाने पर बृहस्पतिवार को पहुंचे, उन्होने बताया कि 30 जुलाई को भोर में टहलते हुऐ मेहदीगंज पेट्रोल पंप की ओर मेरा भाई जा रहा था। अभी वह गोपाल सिंह के मकान के सामने पहुंचा था कि पीछे से आ रही एक एंबुलेंस का चालक टक्कर मार दिया।