पटहेरवा। बगही गांव में निवासी आईएस के मकान में हुई चोरी के मामले में सीओ तमकुहीराज और थानाध्यक्ष पहुंचे। साथ में पहुंची फारेंसिक टीम ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाया, वहीं डाक स्क्वायर्ड की टीम भी सोमवार को पहुंची, लेकिन अभी तक चोरी की घटना में शामिल आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है। वहीं पुलिस केस दर्ज कर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी आईएएस मनोज राय वर्तमान में विशेष सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ में तैनात हैं। इनके भाई शैलेन्द्र राय दिल्ली में अधिशासी अधिकारी हैं। किसी पर्व, त्योहार या अन्य कार्यक्रमों में लोग आते हैं। वर्तमान में इनके घर ताला बंद रहता था। आईएएस मनोज राय की तहरीर पर पटहेरवा पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया है। रविवार की देर शाम गांव में तमकुहीराज सीओ अमित सक्सेना व फॉरेन्सिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच किया।