फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Tue, 29 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव सरैया महंथ पट्टी में बीते मंगलवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। क्षेत्र के सरैयामहंथ पट्टी निवासी निवासी लल्लन सिंह बीते मंगलवार की देर शाम साइकिल से रहसू बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे। वे अभी गांव से बाहर पहुंचे ही थे कि सूनसान जगह देखकर गांव के एक व्यक्ति उनके शरीर पर तीन चार जगह चाकू से प्रहार कर दिया। घटना देख राहगीर जब तक वहां पहुंचते उससे पहले ही आरोपी वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें