पटहेरवा। क्षेत्र के बसडिला खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के समक्ष वाद दाखिल कर रकबा राजा गांव निवासी एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज के सहारे परेशान करने और धमकी देने का आरोप लगाया, जिस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधडी और धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसडिला खुर्द निवासी नरेंद्र सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया में दाखिल वाद में बताया था कि रकबा राजा गांव में एक आराजी का संपूर्ण अंश मैना देवी और रीता देवी को रजिस्ट्री कर दिया था। रकबा राजा निवासी बीरबली के साथ किसी तरह का लेन देन और लिखा-पढ़ी नहीं करने के बाद भी बीरबली फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर परेशान कर रहा है और जबरिया दबंगई से कब्जा करने का षड्यंत्र रच रहा है और धमकी दे रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बीरबली निवासी रकबा राजा थाना पटहेरवा के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद