फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर छह पर केस

Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बरवा पूर्दिल गांव मे छह लोगों पर सरकारी भूमि कब्जा कर पक्का कच्चा निर्माण कराने के लोगों पर केस दर्ज हुआ है। हलका लेखपाल की तहरीर पर मंगलवार की देर रात पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। नेबुआ नौरंगिया थाना के बरवा पूर्दिल गांव के सरकारी गाटा संख्या 92 पर पहले कुछ लोग अतिक्रमण किए थे। हलका लेखपाल की शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर अतिक्रमण खाली हुआ। लेकिन कुछ दिन बाद उसी सरकारी भूमि पर गांव के ही छह लोगों ने कब्जा कर पक्का व कच्चा निर्माण कराने लगे। इस निर्माण कार्य को रोकवाने के लिए गांव के लोगों ने मंगलवार को धरना प्रर्दशन किया। उसके बाद हलका लेखपाल आन्नत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें