फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देह व्यापार में संलिप्त सात पर केस, छह गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार की रात हाईवे के बरवा जंगल के पास होटल में पुलिस ने मारा था छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। एनएच-28 पर बरवा जंगल के पास होटल पर सोमवार की रात छापे के बाद देह व्यापार में संलिप्त सात महिला और पुरुष पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। पुलिस सातवें आरोपी की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई से कई होटल संचालकों में खलबली मची है।
पुलिस को सूचना मिल रही थी कि स्थानीय होटलों में देह व्यापार हो रहा है। सूचना के आधार पर सीओ कुंदन सिंह और नायब तहसीलदार शैलेष सिंह के नेतृत्व में बरवा जंगल के पास होटल में छापा मारा गया। तीन महिला और तीन पुरुष पकड़े गए और पूछताछ में देह व्यापार के धंधे में संलिप्त बताया। इसके अलावा एक पुरुष मौके से फरार हो गया। होटल को सील कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी पुलिस ने नगर के कई होटलों एवं गेस्ट हाउस में छापा मारकर धंधे में संलिप्त संचालकों पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। लेकिन कुछ दिन बाद होटल और गेस्ट हाउस पुराने ढर्रे पर आ गए। पुलिस का कहना है कि ऐसे धंधे में शामिल सभी गेस्ट हाउस और होटल पर पुलिस की नजर है। बहुत जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर छापा मारा गया। छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। तीन महिला और तीन पुरुषों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। आगे भी नगर में इस तरह के संचालित होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें