फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति और महिला पर केस

Fri, 01 Aug 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव निवासी लड्डू उर्फ लकमुद्दी की पहली पत्नी की मौत हो गई थी।इसके बाद ग्राम धर्मपुर थाना हनुमानगंज की चांदनी से करीब 10 वर्ष पहले शादी हुआ था। इनके तीन बच्चे हैं। चांदनी के नाम से लकमुद्दीन ने बड़ी रकम सरकारी लोन के रूप में ले रखा है। दो वर्ष पहले उसने एक दूसरे समुदाय की महिला को महराजगंज जनपद से भगाकर लाया और घर में रख लिया। इसके बाद चांदनी और लड्डू में विवाद होने लगा। लड्डू अक्सर पत्नी की पिटाई करता था। सोमवार को भी उसने चांदनी की पिटाई किया था। इसके बाद शाम को घर में फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला था। मायके वालों ने लड्डू व उसकी महिला मित्र के पर हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण (हैंगिंग) आया है। चांदनी के पिता इस्तुफा के तहरीर पर लड्डू उर्फ लकमुद्दीन तथा इसकी महिला साथी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक साजिश आदि धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि लकमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी महिला साथी फरार है उसकी तलाश चल रही है। आरोपी को चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें