कसया। नगर के पुरानी फाजिलनगर रोड स्थित एक और शिवपुर बाजार में तीन दुकानदारों पर नकली सामान बेचने के मामले में कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर स्थानीय थाने के काॅपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मौके से सामान भी बरामद किए गए हैं। नगर के पुरानी फाजिलनगर रोड पर पुलिस ने एक कंपनी के अधिकारियों के साथ दुकान में छापेमारी की तो 50 नकली हार्पिक और 105 हेयर रिमूवर क्रीम बरामद हुई। पुलिस ने दुकानदार धनंजय के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के कुछ लोगों ने कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की थी। कंपनी के अधिकारी को पहुंचे और हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह को साथ लेकर दुकान की जांच की तो शिकायत सही मिली।