अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव असना निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने गांव के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव असना निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर बीते पांच नवंबर को गांव के श्यामवदन, सत्यवान, सुंदर और मेवालाल उनके दरवाजे पर आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।
इस मारपीट में पति महेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।