फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोर की पिटाई का आरोप, चार पर केस दर्ज

Sun, 20 Apr 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किशोर एक नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर लकड़ी का बेंच तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बनाने और उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई में जुटी है। सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हो रहे 18 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किशोर खुद को तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बता रहा है। वायरल वीडियो में किशोर आरोप लगा रहा है कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रामलखन गुप्ता ने लकड़ी का बेंच तोड़ने का आरोप लगाकर उसे बंधक बना लिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें तरया सुंदर गांव ले गए। वहां मौजूद उसके अन्य तीन अज्ञात साथी आ गए। चारों आरोपियों ने किशोर के साथ मारपीट की। जबरदस्ती सिर के बाल कटवा दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग तरह- तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें