रामकोला। थाना क्षेत्र के बरठा बेलवानिया में 24 जुलाई को पूर्व में हुए विवाद को लेकर दर्ज मुकदमा के वापस लेने को लेकर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने के मामले में पीड़ित के तहरीर पर पांच व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
अंकित सिंह ने थाने पहुंचकर तहरीर दिया। उन्होंने बताया की 24 जुलाई को कुछ लोग सुबह ही घर पहुंचकर मारपीट करने लगे। पूर्व में दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग की। इन लोगों ने हम प्रार्थी के अलावा घर में घुस कर हमारी मां को भी मारे पीटे शोर सुनकर पडोस के लागे आये व बिच बचाव किया। थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।