फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सेमरा हर्दो टोला जोलपट्टी निवासी हरिहर यादव की याचिका पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया की अदालत ने सुनवाई की। कोर्ट के आदेश पर कुबेरस्थान पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


हरिहर यादव ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि शिवम यादव ने पहले उनकी भतीजी की सहेली से छेड़खानी की थी। इस मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों का मनोबल बढ़ गया।

आरोप है कि एक सितंबर को हरिहर के बेटे सितेरा और बृजेश बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उन्हें दौड़ा लिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर हरिहर यादव, उनके भतीजे आदित्य और भाभी रीना पर हमला कर दिया। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हरिहर ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद कुबेरस्थान थाने और एसपी कुशीनगर को लिखित शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि राजू यादव, सरवन, शिवम यादव, रमावती, रामप्रवेश, अंकित, सुनील और इंदल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें