फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त विवाद में 28 पर केस

Sun, 26 Oct 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में अबीर उड़ाने को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट बुधवार को हो गया था। एक पक्ष के युवक गांव में लगे अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए छह युवकों पर केस दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग शुक्रवार को कप्तानगंज थाना गेट पर प्रदर्शन कर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया और छेड़खानी से बचने के लिए अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर नया माहौल बनाया गया। इसके बाद पुलिस ने 28 लोगों पर छेड़खानी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए युवक जुलूस के साथ जा रहे थे, इस दौरान गांव के ही कुछ दलित और मुस्लिम समाज के युवक अबीर गुलाल पड़ने का विरोध करते हुए विवाद कर लिए। दूसरे दिन विवाद के दौरान अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए एक पक्ष के लोगों ने मूर्जि विसर्जन में शामिल दूसरे पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज करा दिया। इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोग कप्तानगंज थाने पर पहुंचे और पुलिस पर बिना जांच किए एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने आठ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से 28 लोगों पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप के आधार पर घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें