फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सभासद प्रतिनिधि समेत 11 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत तमकुहीराज वार्ड नं. 14 चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही वार्ड के सभासद प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों पर पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी सभासद प्रतिनिधि समेत 11 लोगों परकेस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नं. 14 कोइन्दी गोसाईपट्टी निवासी मेराजुद्दीन ने आरोप लगाया कि 15 मार्च को अपने वार्ड के सभासद प्रतिनिधि सहित 8 ज्ञात व तीन अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके परिवार के लोगों पर धावा बोल दिया। आरोपियों के मारपीट में वह व उसकी पत्नी समेत उसके माता पिता को भी गंभीर चोट आई। तमकुहीराज पुलिस ने आरोपी सभासद प्रतिनिधि अरसद रजा व गुलाम गौस उर्फ रिजवान, परवेज मुसर्रफ सहित आठ ज्ञात व तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें