फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं हो सका केस

Fri, 01 Mar 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल खिरकिया में आयुष्मान भारत की आईडी को शरारती तत्वों के तरफ से हैक कर आपत्तिजनक महिला मरीज की फोटो अपलोड किया गया गया है। संचालक ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी अभी इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। खिरकिया बाजार में बीएन हॉस्पिटल की आयुष्मान भारत की आईडी को हैंक कर महिला मरीज की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दी गई है। महिला को अस्पताल से छुट्टी भी दिखाई गई है, जबकि बिहार निवासी महिला का इलाज अभी हो रहा है। हॉस्पिटल के संचालक आकाश पांडेय ने सोमवार को एसपी धवल जायसवाल से मिलकर साइबर सेल से जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है की तीन दिन बीतने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें