खड्डा। ऋषभ पुंडीर को खड्डा का एसडीएम बनाया गया है। यहां तैनात रहे एसडीएम आशुतोष को कप्तानगंज का एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। डीएम उमेश मिश्रा की तरफ से जारी आदेश में ऋषभ पुंडीर को खड्डा के एसडीएम के रूप में तैनाती दी गई है, जबकि यहां तैनात रहे एसडीएम आशुतोष कप्तानगंज एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को पुंडीर ने खड्डा एसडीएम कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। संवाद