फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीएसए कार्यालय में मारपीट करने वाले दो शिक्षकों पर केस

Tue, 10 Oct 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मारपीट के बाद सीसीटीवी में कैद हुआ था विवाद, बीएसए ने दिया था कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

पडरौना। बीएसए कार्यालय में मारपीट करने वाले दो शिक्षकों पर रविंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं बीएसए की ओर से मारपीट में शामिल तीनों शिक्षकों को दिए गए कारण बताओं नोटिस का अभी तक जवाब नहीं दिया जा सका है।
दुदही ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल गोसाईपट्टी के शिक्षक मनीष कुशवाहा और इसी ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल के जंगल विशुनपुरा के रवीश कुशवाहा शुक्रवार की शाम को बीएसए कार्यालय किसी काम से पहुंचे। एक लिपिक से कुछ अभिलेख देने की बात कहने लगे। लिपिक का तबादला दूसरे ब्लॉक में होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वहां मौजूद नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी रविकांत राय की पिटाई करने लगे। यह अपनी पत्नी के एरियर का कागज जमा करने गए थे। बीएसए कार्यालय में विवाद के बाद अफरा-तफरी मच गया। पुलिस ने मारपीट करने वाले शिक्षक मनीष कुशवाहा और रवीश कुशवाहा पर मारपीट का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें