क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तरयासुजान। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव निवासी संतोष सिंह ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 10 फरवरी की शाम को गांव के नागेंद्र और बिहार के बिसंभरपुर थानाक्षेत्र के सलेहपुर गांव निवासी सुजीत सिंह व बुलेट सिंह ने दरवाजे पर आकर अभद्रता करने लगे।
संतोष ने जब इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने मिलकर उनको मारा-पीटा। इससे संतोष का हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर संतोष का छोटा भाई कुन्दन सिंह बीच बचाव के लिए आया तो आरोपियों ने मारकर उसे भी घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।