फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला को पीटने के मामले में तीन पर केस

Mon, 08 Jan 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरया सुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन की रंजिश को लेकर एक महिला को बुरी तरह मारपीट कर घायल के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई महिला की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बेदूपार एहतमाली गांव के बीन टोली की निवासिनी संध्या देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 25 दिसंबर को जमीन की रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने गाली दी और मना करने पर लात घूसों से मारने पीटने लगे। तब वह किसी तरह गांव के ही एक व्यक्ति के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें