रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव के रवीश कुमार ने तहरीर में बताया है कि वे 12 सितंबर को रहसू बाजार से शाम सात बजे सब्जी लेकर घर जा रहे थे। मरिचहिया डीह के पास गांव के ही वीरेंद्र यादव, आरीफ अंसारी व अविनाश शर्मा ने उनका मोबाइल छीन लिया और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगे। जब मोबाइल वापस मांगा तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। हॉकी व राड से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़े। मरा हुआ समझकर आरोपी वहां से भाग निकले। फाजिलनगर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चौराखास एसओ चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद