फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 48 घंटे बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफाॅर्मर

Wed, 18 Sep 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। ट्रांसफार्मर जलने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। शिकायत के 48 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। गांव के लोग जेई और एसडीओ के सीयूजी नंबर पर फोन कर रहे हैं, लेकिन दोनों बिजली कर्मियों का फोन नहीं उठ रहा है। इससे गांव वालों में नाराजगी है। कोटवा बिजली उपकेंद्र से पिपरा बाजार गांव की बिजली आपूर्ति होती है। गांव मेंं लगा 250 केवीए ट्रांसफार्मर 48 घंटे पूर्व जल गया। इसकी शिकायत गांव वाले बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर जेई को दर्ज कराया। दूसरे दिन ट्रांसफार्मर बदलने का जेई की ओर से आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इसके चलते गांव वालों को गर्मी में परेशान होना ही पड़ रहा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए गांव से बाहर जाना पड़ रहा है। जेई प्रहलाद नाथ ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर की कमी है। इसके चलते देरी हुई है। उपलब्ध होते ही जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें