फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में दामाद पर केस

Mon, 01 Jul 2024 05:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पिपरा कनक के बोधा टोला के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह असम रायफल में बतौर वारंट ऑफिसर नागालैंड में तैनात है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी थाना क्षेत्र के ही मीर बिहार गांव निवासी शमशाद अहमद के साथ की है। आरोप है कि शमशाद दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी की पिटाई करता है। इससे परेशान होकर उनकी बेटी मायके में रह रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि दामाद शमशाद 27 जून को इनके घर आया और पिता-पुत्री को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगा। जब इसका विरोध बेटी ने किया तो उसने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इससे उनकी बेटी बेहोश हो गई। यह भी आरोप है कि उनका दामाद सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट लिखने के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। पाकिस्तानी जासूस एजेंसी से संबंध रखने का झूठा और मनगढ़ंत आरोप भी लगा रहा है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दामाद शमशाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें