गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने छह युवकों पर अपनी पुत्री की आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
महिला ने पुलिस को बताया है कि गांव के छह युवक उनकी दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय पुत्री को लोग छेड़ते थे। एक जनवरी को छात्रा का सहपाठी दिन में एक बजे उसे नोट्स देने के लिए आया था। तभी आरोपियों ने वीडियो बना लिया। उसके बाद रात में लड़के को ब्लैकमेल करके बुलाए और मारपीट की। रात 10.30 बजे जब घर के सभी लोग सो रहे थे तो सभी आरोपी उनकी पुत्री के कमरे की खिड़की खटखटाकर उसे ब्लैकमेल करके बाहर बुलाए और उसका बाल पकड़कर जबरदस्ती उसे घर के पीछे गन्ने के खेत में ले गए।
लड़की ने शोर मचाने का प्रयास किया तो थप्पड़ व बेल्ट से मारा। लड़की सहम गई तो आरोपियों ने गलत व्यवहार करते हुए अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने कहा कि 20 हजार रुपये दो नहीं तो हमारे साथ गलत काम करो। अन्यथा वीडियो वायरल कर देंगे। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध निजी व आपत्तिजनक फोटो खींचने, ब्लैकमेल व मारपीट करने तथा पाॅक्सो एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।