फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट समेत अन्य मामलों में सात के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। एसपी के निर्देश पर जटहा बाजार पुलिस ने माघी कोठिलवा गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस आवश्यक बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

माघी कोठिलवा गांव के मुन्नीलाल टोला निवासी जयश्री ने एसपी को पत्र देकर बताया कि 13 जून की सुबह आठ बजे उसके बगल के रहने वाले सूचित गोंड, धर्मवीर, अनुराग, दुर्गावती पत्नी सूचित, राधेश्याम पुत्र बिजुली, गिलासी पत्नी राधेश्याम और प्रियंका पत्नी राजू ने जमीन पर कब्जा करने की नियत से घर में घुसकर मारपीट की। इसमें उसे चोटें आईं और घर में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ केस नहीं दर्ज किया गया। एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध बलवा, घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें