फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनियमितता की पुष्टि होने पर कोटेदार के खिलाफ केस

Fri, 06 Sep 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के भठवा गांव में डीएम के अनुमोदन पर कोटे की दुकान की हुई जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उचित दर विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक फाजिलनगर राजेश प्रसाद ने पटहेरवा पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि डीएम उमेश मिश्र की अनुमति पर भठवा गांव में कोटे की दुकान की जांच के साथ ही लाभार्थियों से जानकारी जुटाई गई थी। इसमें उचित दर विक्रेता रविंद्र राय की ओर से अनियमितता करना पाया गया। तहरीर में पूर्ति निरीक्षक ने बताया है कि कोटेदार की ओर से राशन कार्ड धारकों में निशुल्क वितरित होने वाले करीब छह क्विंटल 50 किलो गेहूं और नौ क्विंटल 95 किलो चावल की कालाबाजारी की गई है। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार रविंद्र राय के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें