फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले में चार पर केस

Sat, 13 Jan 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामकोला रोड पर एक टेक्निकल इंस्टीट्यूट के नाम से कार्यालय खोलकर बेरोजगार युवकों को विदेश में अच्छी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पडरौना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कबूतरबाजों के चंगुल में फंसकर अपने रुपये गंवाने वाले 100 से अधिक युवक दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट से लेकर थाने तक भटक रहे हैं। शुक्रवार को भी पडरौना कोतवाली और एसपी कार्यालय के बाहर करीब चालीस ठगी के शिकार युवक जमा रहे। इन युवकों ने पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को टेक्निकल इंस्टीच्यूट सहित चार व्यक्तियों पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के रामकोला रोड पर भारत टेक्निकल इंस्टीट्यूट के नाम से कार्यालय खोलकर विदेश में मोटे तनख्वाह पर नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे करीब 70 युवकों ने कोतवाल सुशील शुक्ला को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ठगी के शिकार युवकों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने भारत टेक्निकल इंस्टीट्यूट, अविनाश राव, जयप्रकाश सिंह और अरविंद पांडेय नाम के खिलाफ धोखाधड़ी एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें