समउर बाजार। तमकुहीराज थाना के गांव बिहार खुर्द बंगला टोला निवासी महिला गांधी देवी पत्नी बाबूलाल चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 14 अगस्त को उसके दरवाजे पर बारिश का पानी लगा था। नाली को वह साफ कर रही थी। इसी दौरान पानी बगलगीर बुंदेला चौहान के दरवाजे से होकर बहने लगा। इससे बुंदेला चौहान विवाद करने लगे। अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए बुंदेला चौहान, असरन, हरि चौहान, गिरिया देवी, शांति देवी, मेदांति, प्रभु व रामकिशन गोलबंद होकर उसे मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए उनके लड़के शंभू, बहू इसरावती व पौत्र गंगा को आरोपियों ने लाठी-डंडा से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। संवाद