फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किराए पर कमरा लेने आया उचक्का बाइक लेकर हुआ फरार

Sun, 18 Aug 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही में समाचार पत्र विक्रेता के यहां शनिवार को किराए पर कमरा लेने आया उचक्का उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। जानकी नगर मोहल्ले के सीताराम गुप्ता सेवरही में समाचारपत्र विक्रेता हैं। शनिवार को एक व्यक्ति उनके पास किराए पर कमरा लेने आया और कमरा देखकर सफाई करने लगा। थोड़ी देर बाद उसने मकान मालिक से बाजार से फिनाइल लाकर कमरक की सफाई करने की बात कही और बाइक लेकर फरार हो गया। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो मकान मालिक को बाइक की चिंता सताने लगी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें