कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड-16 केशव नगर (गोपालगढ़) में 25 जून को घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। आकाश मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर उनके घर पर हमला करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
आरोप है कि 25 जून की शाम को देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बाबू मुंडेरा गांव निवासी कमलेश्वर उर्फ अप्पू सिंह किसी बात को लेकर धमकी दी थी और रात को करीब 11 बजे कमलेश्वर के साथ भोला राय घर पर पहुंचकर दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर तोड़ने का प्रयास करने लगे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देख कहीं छिप गए। पुलिस के जाने के बाद सभी लोग पिता को हॉकी और ठंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। जाते समय बदमाशों ने तमंचा से फायर कर दहशत फैलाई। इस मामले में पुलिस ने कमलेश्वर प्रताप सिंह, भोला राय, सुधांशु, अंकित राय और चार अज्ञात पर केस दर्ज किया है। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद