उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरया निवासी एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक बाइक से टक्कर मारकर घायल करने का केस दर्ज कराया है। घटना 16 फरवरी शाम की बताई गई है।
र्कपट्टी थाना क्षेत्र के कोरया निवासी नंदकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि घटना दिन उसका भाई सुनील प्रसाद सड़क की पटरी पर अपने मित्र से बात कर रहा था। तभी तुर्कपट्टी के तरफ से आ रहे बाइक के चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे सीएचसी कुबेरस्थान ले गए, जहां गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर भेज दिया। इलाज के दौरान 17 फरवरी को युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।