फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किस्त जमा न करने देने के आरोप में 9 लोगों पर केस

Mon, 26 Aug 2024 02:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से ऋण लेने वालों को गुमराह कर किस्त जमा न करने देने के आरोप में 9 लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में दस दिन पहले मुकदमा दर्ज किया गया है। 10 अगस्त को जना स्माल फाइनेंस कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारी रवि कुमार गौतम ने तहरीर दी कि कंपनी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब महिलाओं का समूह बनाकर आसान किस्तों में लोन उपलब्ध कराती है। कुछ अवांछनीय तत्व सदस्यों को दिग्भ्रमित कर व तथ्यहीन तर्क देकर लोन जमा न करने को उकसाया रहे हैं तथा पर्चा बांटकर कर्जा मुक्ति के नाम पर अभियान चलाया जा रहे हैं। विभिन्न ब्रांच मैनेजर से कमीशन मांगा जा रहा है। तहरीर में पिन्टू राज चौहान, छट्ठू, सुनील, मुन्ना, संजय यादव, अंगद दूबे, जसवंत यादव, रियाजुद्दीन, रामसूरत निवासी खड्डा पर 14 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें