तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के शिवशक्ति नगर मोहल्ला का बिनटोलियां गांव बांसी नदी के किनारे बसा है। जहां बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया बिजली का खंभा रविवार को बांसी नदी में गिर गया। इसकी सूचना मिलते ही बिजली काट दी गई और नाव से घंटों मशक्कत के बाद तार को खोलकर खंभे से अलग किया गया और घंटों बाद आपूर्ति बहाल की गई। इस संबंध में जेई अवधेश कुमार का कहना है कि तारों को सही कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।