फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खेत में लगी तोरी की फसल चुराने वाले 12 लोगों पर केस

Sun, 24 Sep 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-नौ माह पूर्व हुई थी चोरी की घटना, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

पडरौना। खेत में तैयार तोरी की फसल चुराने वाले 12 लोगों पर सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। कार्रवाई के बाद आरोपियों में खलबली मची है। नौ माह पूर्व हुई चोरी की वारदात और मारपीट में कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के जंगल नाहर छपरा गांव निवासी ब्रह्मा चौहान अपने दस कट्ठा खेत में तोरी बोए थे। फसल तैयार हो गया था। 5 जनवरी की रात को गांव के 12 लोग रात को तैयार फसल काट ले गए। जिसकी कीमत 18 हजार रुपये आकी गई थी। इसकी जानकारी होने पर उलहना देने गए ब्रह्मा चौहान की पिटाई लोगों ने कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से किया। पुलिस ने घटना को झूठा बताते हुए कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर तोरी की फसल गांव के बृक्षा, सुखल, मंगरू, रामवेलाश, मनोज,गोरख, प्रियंका,नेहा, शीतल देवी, गीता देवी,रंभा देवी, रमाकांत प्रसाद पर चोरी और मारपीट का केस दर्ज हुआ है। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें