-बाइक और बच्चों की साइकिल तोड़ा, पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया केस
पडरौना। घर में सो रही महिला के पास उसका देवर दोपहर में पहुंचा और उसे अकेला देख छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान स्कूल से बच्चे भी घर पहुंच गए। बावजूद युवक नहीं माना। बच्चों ने फोन कर मामा और अपने पिता को जानकारी दिया। कुछ देर बाद पहुंचे मामा से देवर उलझ गया और उसकी बाइक तोड़ दी। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। दस दिन पूर्व इसके बच्चे स्कूल गए थे और कमरे में वह सो रही थी। इस दौरान इसका देवर पहुंचा और बिना पूछे कमरे में दाखिल हो गया। महिला के साथ अश्लील हरकते करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो वह उलझ गया। इसी बीच इसके बच्चे स्कूल से घर आ गए। बच्चों को देख अश्लील हरकत करने वाला देवर उग्र हो गया और भाभी की पिटाई करने लगा। मारपीट होता देख बच्चों ने अपने पिता को फोन किया। वह किसी शहर में काम करते हैं। उनके कहने पर बच्चे मामा को फोन कर इसकी जानकारी दिया। कुछ देर बाद इसके मामा पहुंचे और मारपीट करने की बात उससे पूछे तो मारपीट शुरू कर दिया और डंडे से मारकर बाइक तोड़ दिया। बच्चों की तीन साइकिल भी तोड़ दिया है। सदर कोतवाली पुलिस इस मामले में महिला की तहरीर पर खुशियाल अंसारी, मेराज, अनस पर छेड़खानी, तोड़फोड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है।