फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हर माध्यमिक विद्यालय में लगेगा कॅरिअर मेला

Tue, 01 Oct 2024 05:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। इंटर स्तर के विद्याथियों को कॅरिअर संबंधित जानकारी देने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब हर माध्यमिक विद्यालय में कॅरिअर मेले का आयोजन हाेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत नवंबर में आयोजित होने वाले मेले में विशेषज्ञ युवाओं से संवाद करेंगे। उनकी समस्याओं व जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत एक ही मंच पर विभिन्न कॅरिअर संभावनाओं की तलाश व जागरूकता के लिए हर माध्यमिक विद्यालय में नवंबर में कॅरिअर मेले का आयोजन किया जाएगा। कॅरियर मेले में जिले के नोडल शिक्षक व सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को इसमें शामिल कराएंगे। साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं, बैंक, स्थानीय औद्योगिक इकाइयों, विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टर, इंजीनियरिंग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आदि को बुलाया जाएगा। वे छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।
राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने बताया है कि कॅरिअर थीम पर नाटक, पेंटिंग, स्लोगन, प्रश्न-उत्तर आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कॅरिअर मेले में शामिल होने वाले युवाओं व अभिभावकों का पंजीकरण होगा। मेले से वापस जाते समय उनके फीडबैक भी लिए जाएंगे। मेलों के आयोजन के लिए हर जिले में एक लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में कैरियर मेला लगाने के लिए शासन की तरफ से निर्देश मिला है। इसमें विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत कराया जाएगा। उन्हें आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें