पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना के सरपतही गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बाड़ी नाले में अनियंत्रित होकर कार पलट गई। उसमें सवार बिहार के बेतिया निवासी विकास चौधरी (35), मिर्जापुर निवासी टीपू सिंह (36), छोटू (26)और राहुल (30) घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।