पडरौना। क्षेत्र के डुम्मरभार स्थित पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को एड्स नियंत्रण सोसाइटी की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कुल 178 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सिंह ने शिविर का उद्घाटन हुआ। डॉ. एसएन त्रिपाठी ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में उच्च जोखिम समूह व प्रवासियों का सामान्य जांच, दवा वितरण, टीबी, हेपेटाइटिस, एचआईवी एड्स, यौन संचारित रोगों का परामर्श परीक्षण एवं उपचार, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच आदि के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान जिला समन्वयक चंद्रशेखर यादव, डॉ. एवी सिंह, डॉ. सुमंत शुक्ला, मनौवर, अमित राय, शिवकुमार पांडेय, नीलम राय, गौतम शर्मा, अमित मिश्रा मौजूद रहे। संवाद