पटहेरवा। थाना क्षेत्र के हाइवे पर बगही कुटी के पास शुक्रवार की दोपहर बाद सवारी उतार कर आगे बढ़े टेंपो में पीछे से आ रही लग्जरी कार ने टक्कर मार दी। टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। कार भी पलट गई। घटना में टेंपो मेंं सवार युवती चोटिल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि लग्जरी कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं थी और टेंपो में सवार एक युवती को चोट लगी है। उसे अस्पताल भेजा गया है। दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।