फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टैक्स मांगने पर युवकों ने टोल बूथ तोड़ा, कर्मचारियों को पीटा

Fri, 02 Feb 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। एनएच-28 पर मुजहना हेतिमपुर टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने से नाराज युवक ने बृहस्पतिवार की रात उपद्रव मचाया। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे युवकों ने टोल बूथ पर तोड़फोड़ की। ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मियों को पीटा। इससे टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची हेतिमपुर पुलिस चौकी पुलिस को देख उपद्रवी भाग निकले।पुलिस के अनुसार, मारपीट करने वाले युवक पास के गांव के रहने वाले है। कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


देवरिया के महुआडीह थाना के मुजहना हेतिमपुर टोल से शाम करीब 7 बजे टोल टैक्स मांगने को लेकर कर सवार दो युवकों से विवाद हो गया। राहगीरो के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। रात करीब 10 बजे दस से अधिक युवक लाठी डंडा लेकर टोल पर पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। ड्यूटी पर मौजूद टोल कर्मियों को भी पीट दिया। अचानक मारपीट से अफरातफरी मच गई। सूचना पर कुछ देर में हेतिमपुर चौकी से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख युवक भाग गए। मारपीट में तीन टोलकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। मारपीट और तोड़फोड़ का करतूत सीसी टीवी फुटेज में कैद है। टोल मैनेजर ऋषिकेश सिंह ने बताया कि युवकों का कहना था कि हम गैंग वाले हैं। जब भी टोल से गुजरें तो बैरियर तुंरत हटा लो। बक-झक मत किया करो। महुआडीह इंस्पेक्टर गिरीश चंद राय ने बताया कि हेतिमपुर चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह को मौके पर भेज गया था। बताया कि टोल पर कुछ युवकों ने मारपीट और तोड़फोड़ की है। सीसी टीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान की जा रही है। लोकल के ही रहने वाले युवक हैं। टोल टैक्स को लेकर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें